फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंजुम दर्रे पर ताजा बर्फबारी के चलते कुल्लू-काजा बस सेवा बंद

विज्ञापन
रोहतांग के आसपास की पहाड़ियों में हुई ताजा बर्फबारी। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों और रोहतांग दर्रा में बर्फबारी होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को नेहरू कुंड के समीप पत्थर गिरने से रोहतांग दर्रा होकर लाहौल की ओर जाने वाले तेल के टैंकर नहीं चल पाए। जबकि सोमवार दोपहर बाद छोटे वाहन पर्यटकों को लेकर रोहतांग दर्रा होते हुए कोकसर पहुंचे। वहीं मनाली-लेह मार्ग के बारालाचा पास में भी बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही कुंजम दर्रा में भी हिमपात हुआ। लगभग 48 घटे की बारिश से किसानों को नकदी फसल खराब होने का डर सता रहा है। बारिश के चलते दो दिन से किसान फसल नहीं काट पा रहे हैं। भारी बारिश और बर्फबारी के बाद सोमवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और धूप खिली। इससे लोगों ने कुछ राहत महसूस की।
विज्ञापन

केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगलचंद मनेपा ने कहा कि कुंजुम दर्रे पर ताजा बर्फबारी के चलते कुल्लू-काजा बस सेवा को फिलहाल बंद कर दिया गया है। जैसे ही यह मार्ग बस चलाने योग्य होगा मार्ग पर निगम की बस सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। सोमवार सुबह ग्रांफू-काजा मार्ग के डोहरनी के समीप चट्टानें गिरने से अवरुद्ध सड़क को बहाल करने के लिए बीआरओ ने मशीनें तैनात कर दी हैं। सड़क बाधित होने से काजा से कुल्लू जा रही बस की सवारियों को शिफ्ट कर गंतव्य तक पहुंचाया गया है। उधर, एचआरटीसी ने लेह के लिए भी रविवार से बस सेवा बंद कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें