फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग दर्रा समेत लाहौल में हुई ताजा बर्फबारी

Mon, 30 Jan 2017 10:04 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
snowfall in himachal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहाड़ों पर हुई हल्की ताजा बर्फबारी से कुल्लू और लाहौल घाटी में ठंड बढ़ गई है। सोमवार दोपहर बाद रोहतांग दर्रा सहित लाहौल घाटी में हल्की बर्फबारी को दौर जारी रहा। लाहौल के रिहायशी इलाकों में भी बर्फ के फाहे गिरे हैं। भारी बर्फबारी के चलते लाहौल घाटी में 25 जनवरी से ब्लैक आउट है। समिति सदस्य सुनील तथा सिस्सू से सुरेश ने बताया कि रोपसंग के समीप चालंग और गोंधला के पास शीला गोम्पा के पास बिजली के खंभे हिमस्खलन से टूट गए हैं और मनाली से बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। सोमवार को बीआरओ ने सिस्सू से रोपसंग तक सड़क बहाल कर दिया है, लेकिन मौसम खराब होने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। मंगलवार तक जिला मुख्यालय केलांग व इसके आसपास के इलाकों में बिजली के बहाल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि बिजली बोर्ड ने टूटी हुई तारों को जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। जिसमें स्थानीय युवक मंडल के युवा भरपूर सहयोग कर रहे हैं। सोमवार शाम को लाहौल की चंद्रा घाटी के गोंधला, खंगसर, सिस्सू और कोकसर आदि रिहायशी इलाकों में बर्फबारी को दौर जारी रहा। उधर, एसडीएम केलांग सन्नी शर्मा ने बताया मंगलवार को केलांग व इसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली बहाल होने की संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें