फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल में बर्फबारी, कुल्लू में छाए रहे बादल

Mon, 10 Feb 2025 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर हुई ताजा बर्फबारी।-संवाद
विज्ञापन
लाहौल में बर्फबारी, कुल्लू में छाए रहे बादल
विज्ञापन

कुल्लू/केलांग। मौसम के करवट बदलने से लाहौल में सुबह से शाम तक रुक-रुक बर्फबारी होती रही। कुल्लू घाटी के ऊंचे इलाकों में भी फाहे गिरे। दिनभर बादल छाए रहने से जिले में कड़ाके की ठंड हो गई है।
लोग घरों में दुबके रहे। मौसम विज्ञान केंद्र ने दो दिन तक बर्फबारी व बारिश होने की संभावना जताई है। मंगलवार को भी बर्फबारी की आशंका के बीच प्रशासन ने सैलानियों और आम लोगों से सतर्क रहने और बेवजह सफर न करने की हिदायत दी है। खासकर अटल अटल रोहतांग और जलोड़ी दर्रा की तरफ मौसम को भांपकर की आवाजाही न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में कुल्लू और लाहौल-स्पीति आम लोगों की दुश्वारियां अभी कुछ दिन और रहेंगी। राहत की बात है कि लाहौल घाटी में खराब मौसम के बीच भी बंद पड़ीं सड़कों को बहाल करने का कार्य चल रहा है। लोक निर्माण विभाग ने 178 सड़कें खोल दी हैं। सोमवार को 12 सड़कों को खोला गया है। इधर, कुल्लू में अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रा होकर आम लोगों को बसों की आवाजाही के लिए इंतजार करना होगा। अटल टनल की तरफ ब्लैक आइस जमने से फिसलन का खतरा है। जलोड़ी दर्रा से बर्फ हटाने का काम चल रहा है। मौसम खराब रहने और बर्फबारी की आशंका के बीच जिला प्रशासन ने सैलानियों को संवेदनशील स्थलों नी तरफ न जाने की हिदायत दी है। सहायक आयुक्त कुल्लू शशिपाल नेगी ने कहा कि दो दिन तक जिला कुल्लू में बर्फबारी की संभावना है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने बर्फबारी के बीच आम लोगों व सैलानियों से सुरक्षा को देखते हुए आवाजाही न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें