फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चंद्रा वैली में बर्फबारी, लाहौल-मनाली के बीच बस सेवा प्रभावित

Wed, 07 Jan 2026 10:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटी के लोगों को टैक्सियों से करनी पड़ी आवाजाही
विज्ञापन

पट्टन, तोद और मयाड़ वैली में बर्फबारी का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र की चंद्रावैली में हुई ताजा बर्फबारी के चलते मंगलवार को लाहौल-मनाली के बीच निगम की बस सेवाएं ठप रही। बसों के फिसलन और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अटल टनल रोहतांग के रास्ते लाहौल-मनाली के बीच मंगलवार को बसों की आवाजाही प्रभावित रही। इस बीच जरूरतमंद लोगों ने टैक्सियों के सहारे लाहौल-मनाली के बीच आवाजाही की।
इधर पट्टन, तोद और मयाड़ वैली में बर्फबारी न होने से केलांग- दारचा, केलांग-उदयपुर-तिंदी और मयाड़ घाटी के लिए बस सेवाएं सुचारु रही। इस ओर चोटियों में ही हल्की बर्फबारी हुई है। समूची लाहौल घाटी के लोग घाटी में बर्फबारी होने का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम की केलांग डिपो लाहौल घाटी में सर्दी के इस मौसम में अब तक बर्फबारी न होने से घाटी के भीतरी मार्गों के साथ ही लाहौल-कुल्लू के बीच बस सेवाएं निरंतर जारी रखे हुए हैं। लेकिन सोमवार देर रात्रि के बाद चंद्रावैली में हुई ताजा बर्फबारी के बाद मंगलवार को लाहौल-मनाली के बीच बस सेवा बाधित रही।
विज्ञापन

केलांग डिपो के अड्डा प्रभारी भोला राम ने बताया कि चंद्रावैली में बर्फबारी के चलते मंगलवार को लाहौल-मनाली के बीच बस सेवा बाधित रही। उन्होंने बताया कि अब आगे हालात सामान्य होने पर ही फिर से अटल टनल रोहतांग के रास्ते लाहौल-मनाली के बीच बस सेवा शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन

ये रूट रहे प्रभावित
निगम से मिली जानकारी के मुताविक केलांग से एक बस प्रातः 10:30 दूसरी बस 11:40 इलेक्ट्रिक बस और तीसरी 1:30 बजे और चौथी बस 4:30 बजे मनाली, कुल्लू के लिए जाती है। जबकि कुल्लू से केलांग लिए एक बस प्रातः 5:30, दूसरी बस 7:18 मिनट और तीसरी बस मनाली से 8:00 बजे इलेक्ट्रिक बस प्रातः और चौथी बस मनाली से केलांग के लिए 2:00 बजे चलती है, जो मंगलवार को प्रभावित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें