फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फबारी ने रोका आलू के बीज की ढुलाई का काम

Wed, 08 Oct 2025 06:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिले में पिछले दो दिनों से बर्फबारी का दौर जारी है जिसके कारण आलू बीज की 70 फीसदी फसल खेतों या सड़कों पर पड़ी है। लाहौल के ज्योति और संताना आलू की किसानों ने खुदाई तो लगभग पूरी कर ली है लेकिन अचानक हुई बर्फबारी से निजी कंपनी तक बीज नहीं पहुंच पा रहा है। देश के विभिन्न भागों में करोड़ों रुपये का लाहौली आलू बीज के लिए पहुंचता है।
विज्ञापन

आलू की फसल बर्फ की चपेट में आने से लाहौल के किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। अधिकतर आलू की फसल मिट्टी से तो बाहर निकल चुकी है लेकिन बोरियों अभी खेतों में ही पड़ी हैं। खुले में पड़ी बोरियों पर बर्फबारी होने से आलू की फसल खराब हो सकती है। इससे पहले बरसात और सड़क टूटने से लाहौल के किसानों की फूलगोभी और ब्रोकली की 80 फीसदी फसल खेतों में ही सड़ गई थी। अब आलू पर भी संकट छाया है। लाहौल पोटेटो सोसायटी के चेयरमैन सुदर्शन जस्पा ने बताया कि 30 फीसदी आलू की बोरियां लाहौल से बाहर ट्रांसपोर्ट हुई हैं जबकि 70 फीसदी आलू अभी लाहौल में ही है। बर्फ से खुले में पड़े आलू के खराब होने की बहुत ज्यादा संभावना है। ऐसे में लाहौल के किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें