फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ेब बेल्ट में बर्फबारी बनीं पौधों के लिए संजीवनी

विज्ञापन
कुल्लू में सेब के बगीचे में हुई ताजा बर्फबारी।-संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जनवरी के दूसरे सप्ताह में शुक्रवार रात को जिला कुल्लू के ग्रामीण क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। इससे बागवान गदगद हैं। कुल्लू जिले की ऊझी घाटी, महाराजा क्षेत्र, मणिकर्ण घाटी, पार्वती घाटी, खराहल, गड़सा घाटी, सैंज, बंजार आदि क्षेत्रों में सेब के बगीचे बर्फ से लकदक हैं। सेब पौधों के लिए बर्फ संजीवनी बनी है। इससे जहां सेब के पौधों में कैंकर आदि बीमारियों से निजात मिलेगी। वहीं सेब की होने वाली फसल भी बंपर होने की उम्मीद जागी है।
विज्ञापन

गौर रहे कि इस नवंबर महीने के बाद घाटी के बागवान लगातार बारिश व बर्फबारी के इंतजार में थे। दिसंबर तो बागवानों का बर्फबारी के इतंजार में निकल गया। जनवरी के करीब दो सप्ताह निकल जाने के बाद बागवानों की चिंताएं बढ़ गई थीं। लेकिन इस बार हुई बर्फबारी ने बागवानों को खुश कर दिया है। बागवान बर्फबारी के बाद काफी उत्साहित हैं। घाटी के बागवान भीमसेन, पूर्ण चंद, केहर सिंह, उदय राम, संजीव कुमार, सुरेश ने कहा कि बर्फबारी से सेब के जरूरी चिलिंग आवर्स भी पूरे होने की उम्मीद है। बर्फबारी ने बागवानों को काफी राहत दी है। बर्फबारी से सेब के पौधों में बीमारियों का खतरा कम रहता है। उन्होंने कहा कि सेब बेल्ट में आधा से एक फुट का बर्फ पड़ी है। जो आगामी फसल के लिए बेहतर है। उन्होंने कहा कि बगीचों में बर्फ पिघलने के बाद प्रूनिंग और खाद डालने आदि का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
इस संबंध में बागवानी विभाग के उप निदेशक बीएम चौहान ने कहा कि निचले क्षेत्रों में अनार, नाशपाती और प्लम अधिक है। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्र (सेब बेल्ट) में बर्फबारी का बागवानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें