फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फबारी पर हौसला भारी, उदयपुर से मनाली पहुंचाई गर्भवती महिला

विज्ञापन
बर्फबारी के बीच अटल टनल रोहतांग से मरीज को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाते हुए। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
उदयपुर/रोहतांग (लाहौल- स्पीति)। बर्फबारी के दौर के बीच लाहौल-स्पीति पुलिस ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एक गर्भवती महिला को सुरक्षित मनाली पहुंचाया। शुक्रवार को लाहौल पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी गांव की पल्लवी देवी पत्नी शेखर निवासी किशोरी को समय पूर्व प्रसव पीड़ा हो रही है, जिसे शीघ्र उपचार को जिला से बाहर ले जाना है।
विज्ञापन

ऐसे में लाहौल-स्पीति पुलिस ने खराब मौसम और विकट परिस्थितियों के बीच जिला प्रशासन, सीमा सड़क संगठन, प्रभारी अटल टनल उतरी और दक्षिणी छोर तथा जिला कुल्लू पुलिस के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए गर्भवती महिला को मनाली पहुंचाया। महिला को उपमंडल उदयपुर से मनाली तक लाने के लिए जगह-जगह पुलिस जवानों को तैनात किया गया था।
जवानों ने बर्फबारी और कड़ाके ठंड में महिला को रोगी वाहन को सुगमता से मनाली पहुंचाया। घाटी में तीन दिनों से बर्फबारी व बारिश हो रही है। ऐसे में रोगी वाहन को खराब मौसम और सड़क में बिछी बर्फ में मनाली पहुंचाने में पुलिस के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीमा सड़क संगठन ने कुछ घंटों में सड़क से बर्फ हटाकर रोगी वाहन को निकालने में सराहनीय कार्य किया।
विज्ञापन

इसके अलावा एक 11 साल के किशोर को क्षेत्रीय अस्पताल केलांग से रोगी वाहन के माध्यम से मनाली पहुंचाया है। घाटी के लोगों ने पुलिस जवानों के कार्यों की प्रशंसा की है। जिला पुलिस कप्तान मानव वर्मा ने बताया कि इसके लिए जिला प्रशासन, बीआरओ, प्रभारी अटल टनल और कुल्लू पुलिस ने मरीजों को बाहर निकालने में मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें