फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फबारी से प्लम की फ्लावरिंग प्रभावित, सेब के पेड़ों की जाली भी टूटी

विज्ञापन
एनएच 305 पर जलोडी दर्रा में बर्फ हटाने में जुटी जेसीबी।-डीपीआरओ
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में हुई बारिश और बर्फबारी से किसान-बागवान खुश तो हैं, लेकिन उन्हें नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। लगघाटी के किसान-बागवानों का कहना है कि बर्फबारी से प्लम की फ्लावरिंग पर असर पड़ा है। सेब के पौधों पर लगाई गई जाली भी बर्फ का भार सहन नहीं कर पाई है। इससे पेड़ों को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

मानगढ़ पंचायत के तियुन निवासी फुंगणी माता के कारदार राम लाल ठाकुर ने बताया कि बागवानों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन और विभाग से आग्रह किया है कि नुकसान आकलन किया जाए और मुआवजा प्रदान किया जाए। तीन दिनों तक लगघाटी के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है। सेब के पेड़ों की टहनियां टूट गई हैं। कई स्थानों पर पौधे उखड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें