फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फ ने चमकाया पर्यटन कारोबार, हजारों सैलानी उमड़े

Mon, 01 Apr 2024 03:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। मार्च में बर्फबारी ने पर्यटन कारोबार में भी चमक बिखेरी है। हजारों सैलानी मनाली-सोलंगनाला की तरफ रुख कर रहे हैं। सैलानियों की संख्या दोगुनी होने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं। वीकेंड में इस बार पर्यटकों की संख्या में दोगुनी से भी अधिक बढ़ोतरी हुई है। तीन दिन में 35,000 से अधिक पर्यटकों ने मनाली का रुख किया। मनाली से सोलंगनाला तक पर्यटकों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह होली पर्व होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ गई थी। इस सप्ताह इससे भी अधिक पर्यटक मनाली पहुंचे हैं। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार पिछले वीकेंड में तीन दिन में बाहरी राज्यों के लगभग 2,500 वाहन मनाली में प्रवेश हुए थे। इनमें दो पहिया वाहनों की संख्या अधिक थी। इस सप्ताह यह आंकड़ा 3,500 के करीब पहुंच गया है। इसमें दो पहिया वाहनों की संख्या नाममात्र है। इसके अलावा वोल्वो बसों में भी पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं।
रोजाना लगभग 70 बसें मनाली पहुंच रही हैं। अनुमान के मुताबिक पिछले तीन दिन में 35,000 से अधिक पर्यटकों ने मनाली में आकर बर्फ के बीच मस्ती की। पर्यटकों के आने का सिलसिला शुक्रवार से ही जारी रहा। शुक्रवार को 1800, शनिवार को 900 और रविवार को लगभग 700 वाहन बाहरी राज्यों के मनाली पहुंचे। इसके अलावा वोल्वो और टेंपो ट्रेवलर में भी पर्यटक भारी संख्या में मनाली पहुंचे। शनिवार और रविवार को मनाली में पर्यटकों की ठीक-ठाक भीड़ देखी गई। पर्यटकों ने सोलंगनाला में बर्फ के बीच शीतकालीन खेलों का लुत्फ लिया। अन्य पर्यटन स्थलों में भी खूब रौनक देखने को मिली। मनाली से सोलंगनाला तक पर्यटकों की चहलकदमी से रौनक बढ़ गई।
विज्ञापन

...
पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि मनाली में अच्छी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। वीकेंड में इस संख्या में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
पर्यटन कारोबारी सुरेश शर्मा, रोहित कुमार, देवराज, रोबिन ने बताया कि मनाली में पर्यटकों के आने का क्रम जारी है। पर्यटक बर्फ के बीच जमकर लुत्फ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें