फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज घाटी की चार पंचायतों में 29 घंटे बाद बहाल हुई बिजली

Mon, 01 Apr 2024 03:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हजारों ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, सैंज-न्यूली-शैंशर मार्ग भी दस घंटे बाद हुआ बहाल
विज्ञापन

सतेश के पास भूस्खलन से मार्ग पर गिरा था पेड़

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की चार पंचायतों में 29 घंटे तक बिजली गुल रही। भारी बारिश के कारण ग्राम पंचायत देहुरीधार, शैंशर, गाड़ापारली और शांघड़ में बिजली गुल हो गई थी। इसे बिजली बोर्ड ने 29 घंटे के बाद रविवार दोपहरबाद तीन बजे बहाल किया। ऐसे में हजारों ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इसके अलावा सैंज-न्यूली-शैंशर सड़क पर 10 घंटों के बाद छोटे-बड़े वाहन दौड़ पाए।
बीते शनिवार को भारी बारिश के कारण सैंज-न्यूली-शैंशर सड़क बंद हो गई थी। सतेश के पास हुए भूस्खलन के कारण एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया था। इससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी। पेड़ की चपेट में विद्युत बोर्ड की एचटी लाइन आई थी। एचटी लाइन के टूटने से बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो गई। घाटी की चार ग्राम पंचायतों में ब्लैकआउट रहा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने बीते शनिवार शाम को ही पेड़ को हटाकर और सड़क की मरम्मत कर वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी थी। सड़क बंद होने के कारण विद्युत बोर्ड के कर्मी एचटी लाइन को दुरुस्त नहीं कर पाए थे। विद्युत कर्मियों ने रविवार सुबह से ही एचटी लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया और दोपहरबाद करीब 03:00 बजे लाइन को दुरुस्त कर बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन

...
ग्राम पंचायत देहुरीधार, शैंशर, गाडापारली और शांघड़ को रोशन करने वाली एचटी लाइन को दुरुस्त कर दिया गया है। इससे बिजली को बहाल कर लोगों को राहत प्रदान की है।
-गंगा राम, कनिष्ठ अभियंता, बिजली बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें