संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ढालपुर मैदान में चल रही जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रोजाना दो मैच करवाए जा रहे हैं। क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही प्रतियोगिता में पहला मैच हिमाचल प्रदेश होमगार्ड और स्ट्राइकर-11 बदाह के बीच खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए होमगार्ड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 155 रन बनाए। स्ट्राइकर-11 बदाह ने जवाब में निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 147 रन बनाए। होमगार्ड ने मैच आठ रन से अपने नाम किया।
दूसरा मैच स्नोर वैली-एक और स्कॉरपियन कसोल के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्नोर वैली-एक ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 223 रन बनाए। सुनील ने 43 गेंदों में 76, सेसराम ने 33 में 52 और कनिश ने 11 में 28 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉरपियन कसोल 17.1 ओवर में ऑलआउट हो गई। कसोल की टीम महज 124 रन ही बना पाई। ऐसे में स्नोर वैली-एक ने मैच 99 रन से जीता। संवाद