बंजार (कुल्लू)। समग्र शिक्षा और डाइट कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में अटल सदन कुल्लू में हुई जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम में पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। स्कूल ने पीएमश्री विद्यालय श्रेणी में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
कार्यक्रम में बंजार स्कूल प्रबंधन समिति को विद्यालय विकास, सामुदायिक सहयोग तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रोत्साहित करने में उत्कृष्ट योगदान के लिए पहला स्थान पाया है। इसको लेकर पूरे स्कूल में शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों में खुश की लहर है। यह सम्मान एसएमसी के अध्यक्ष धनी राम को दिया गया। इसके लिए स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता ठाकुर ने कहा कि विद्यालय परिवार की प्रतिबद्धता, शिक्षकों के समर्पण तथा स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता का प्रतिफल है। इस उपलब्धि से पूरे बंजार क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।