फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पुजाली में एसएमसी की बैठक, शिक्षा पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुजाली में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष टिक्कम राम कुल्लवी ने की। इसमें अभिभावकों ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी को दूर करने और बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने जैसे विषयों पर चर्चा की। अध्यक्ष टिक्कम राम कुल्लवी ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करवाने के लिए एसएमसी तत्पर है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में 250 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इन सभी को बेहतर शिक्षा के अलावा मूलभूत सुविधाएं प्रदान करवाने के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बेहतर प्रयास किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें