फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रोहतांग दर्रे पर गूंजे सोनम वांगचुक रिहा करो के नारे

Thu, 02 Oct 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सेव लाहौल स्पीति संस्था के बैनर तले उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

केलांग/सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। गांधी जयंती पर वीरवार को समुद्रतल से 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे पर सेव लाहौल-स्पीति सोसायटी ने लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग को लेकर प्रतिरोध सभा आयोजित की।

इस मौके पर कवि अजेय, पूर्व जनजातीय सलाहकार सदस्य मोहन लाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य निर्मला, पूर्व प्रधान अमर चंद और पूर्व प्रधान सिस्सू जगदीश कटोच सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा के दौरान सोनम वांगचुक रिहा करो के नारे गूंजे। सेव लाहौल-स्पीति संस्था के अध्यक्ष भूपेंद्र राणा ने कहा कि सोनम वांगचुक को लद्दाख में जलवायु और पर्यावरण संरक्षण की आवाज बुलंद करने के कारण हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का कदम लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है। उन्होंने केंद्र और लद्दाख प्रशासन से मांग की है कि सोनम वांगचुग को तुरंत रिहा किया जाए ताकि वह पर्यावरण संरक्षण के अपने प्रयास जारी रख सकें। इसमें सेव लाहौल-स्पीति के करीब 40 सदस्यों ने सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेव लाहौल-स्पीति के पूर्व अध्यक्ष प्रेम कटोच, सिस्सू पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश कटोच, अजेय, निर्मला, पूर्व टीएससी सदस्य मोहन लाल ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से सोनम वांगचुग शांतिपूर्वक लद्दाख के पर्यावरण सुरक्षा के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें