फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: उदयपुर में लगे भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे

Sat, 24 May 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति के उदयपुर में तिरंगा रेली में शामिल भाजपा नेता।-संवाद
विज्ञापन
भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर से ऊंचा हुआ भारत का नाम : गोविंद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (कुल्लू)। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की है। सैकड़ों आतंकियों को मार गिराया है। इससे भारत का नाम समूचे विश्व में ऊंचा हुआ है।
सेना का मनोबल बढ़ाने और शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। यह बात उदयपुर में पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने तिरंगा यात्रा के दौरान कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को लाहौल के उदयपुर में तिरंगा यात्रा की अगुवाई पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने की। उदयपुर बाजार में सैकड़ों लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा निकाली। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के साहस को देखते हुए उनके सम्मान में भाजपा के आह्वान पर लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए गए। गोविंद ठाकुर और रवि ठाकुर ने बताया कि आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना को अंजाम दिया था। भारत ने इसके जवाब में पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों का सफाया किया। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि पूरे भारत में तिरंगा यात्रा निकालने का मकसद जवानों का मनोबल बढ़ाना है। ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को जवानों ने करारा जवाब दिया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रिगजिन हायरपा, वर्षा ठाकुर, पुष्पा शर्मा व किशोरी रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें