फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हाईवे पर फिसलन, अटल टनल से बस संचालन बंद

Wed, 05 Feb 2025 10:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
हल्की बर्फबारी के बीच अटल टनल पहुंचे पर्यटक।-संवाद
विज्ञापन
केलांग (कुल्लू)। लाहौल घाटी में मंगलवार को हुई हल्की बर्फबारी के कारण मनाली-केलांग मार्ग पर बर्फ की परत जमने से फिसलन बढ़ गई, जिससे वाहनों के स्किड होने का खतरा पैदा हो गया। इसी कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के केलांग डिपो ने अटल टनल रोहतांग से होकर केलांग-कुल्लू के बीच दोपहर बाद चलने वाली बस सेवा को बंद रखा।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह केलांग से मनाली के लिए रवाना हुई बस को खोरपाणी के समीप बदला गया, जबकि दोपहर बाद की बस सेवा पूरी तरह से बंद रखी गई। केलांग अड्डा प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि बर्फ जमने के कारण हाईवे पर वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। फिसलन के कारण एक डिलीवरी वैन स्किड होकर मार्ग से नीचे लुढ़कने से बाल-बाल बची। हालांकि, अटल टनल होकर पर्यटक वाहनों की आवाजाही जारी रही। खराब मौसम के बावजूद केलांग-उदयपुर के बीच हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा सुचारू रूप से चलती रही, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें