फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तिंदी-कड़ूनाला के बीच ब्लास्टिंग से एसकेटीटी मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी और कुल्लू के बीच वाहनों की आवाजाही हुई ठप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। संसारी-किलाड़-तिंदी-थिरोट (एसकेटीटी) मार्ग पर मंगलवार को वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही। तिंदी से कड़ूनाला के बीच सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए ब्लास्टिंग की गई। इस कारण मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। मार्ग बंद होने से पांगी से कुल्लू और कुल्लू से पांगी आने-जाने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

बीआरओ सड़क चौड़ीकरण के साथ कोलतार बिछाने का कार्य भी कर रहा है। सड़क को बेहतर बनाने और यातायात सुविधा सुचारु करने के लिए निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। संवेदनशील हिस्सों में ब्लास्टिंग कर सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। मार्ग बंद होने से पांगी घाटी का कुल्लू से सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है। बीआरओ ने बताया कि मार्ग बुधवार दोपहर दो बजे तक बहाल कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें