फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जाहलमा नाले में बाढ़ से एसकेटीटी सड़क बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के जाहलमा नाले में सोमवार दोपहर बाद करीब 2:15 बजे अचानक बाढ़ आने से एसकेटीटी सड़क अवरुद्ध हो गई। इससे जाहलमा, जुंडा, नालडा, मूरिंग, थिरोट, किशोरी, त्रिलोकनाथ, शकोली, उदयपुर, तिंगरेट, चिमरेट, मड्ग्रां, सलग्रां और तिंदी सहित समूची पांगी घाटी का संपर्क कट गया है।
विज्ञापन


कुछ दिनों से घाटी में गर्मी के चलते बर्फ पिघलने से नदी-नाले उफान पर हैं। जाहलमा नाले में बाढ़ आने से सीमा सड़क संगठन की ओर से बनाई गई अस्थायी सड़क बह गई। यह सड़क 26 मई को जाहलमा पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद बनाई गई थी।
बाढ़ के चलते एचआरटीसी की बसों समेत सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंस गए। क्षेत्र में कुछ जगहाें से सब्जियों का सीजन शुरू हो चुका है। कुछ दिन बाद सीजन गति पकड़ लेगा। लोगों को चिंता है कि यदि निर्माणाधीन पुल समय पर तैयार नहीं हुआ तो फसलों का निकालने में भारी दिक्कत आएगी। बाढ़ से बीआरओ की ओर से लगाई गई सुरक्षा दीवार का एक कोना भी ढह गया। सीमा सड़क संगठन 94 के ओसी मेजर पारस ने बताया कि हालात ठीक होते ही सड़क को दुरुस्त कर बहाल कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें