फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्वयंसेवियों को दिया कौशल विकास का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के स्वयंसेवियों को कौशल विकास, रोजगार के अवसरों, व्यक्तित्व विकास एवं भविष्य की तैयारी संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मेरा युवा भारत कुल्लू कृषि विज्ञान केंद्र बजौरा में लीडरशिप बूट शिविर आयोजित कर रहा है। मंगलवार को जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

शिविर की शुरुआत योग एवं ध्यान सत्र से हुई। बीके कृष्णा, बीके चंद्रा एवं बीके श्याम ने स्वयंसेवियों को योग एवं ध्यान सत्र के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक जीवनशैली का महत्व बताया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से राकेश कुमार ने आपदा प्रबंधन, आपदा से पूर्व तैयारी तथा आपदा के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा एवं बचाव उपायों की जानकारी प्रदान की। होमगार्ड विभाग से कमल भंडारी एवं उनकी टीम ने आपदा के समय बचाव एवं राहत कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान लक्ष्मी कश्यप, तनुजा, किरण, निहाल ने सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें