फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पीलिया के छह और मरीज अस्पताल भर्ती, छह को भेजा घर

विज्ञापन
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना पीलिया के मामले आ रहे है। क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधी
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल में पीलियाग्रस्त मरीजों का आना लगातार जारी है। शनिवार को 6 नए मामले पीलिया के पहुंचे हैं। इनमें पांच बच्चे और एक वयस्क शामिल है। दूसरी तरफ अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों में से 6 को छुट्टी दे दी है। उनकी हालत में सुधार हुआ है। शनिवार को भर्ती हुए मरीजों को मिलाकर अस्पताल में पीलिया के 20 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश ने बताया कि शनिवार को अस्पताल में 6 नए मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

सैंपल लेकर लौटी चंडीगढ़ की टीम
चंडीगढ़ स्थित नेशनल एक्रेडिटेशनल बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेट्रीज (एनएबीएल) मान्यता प्राप्त ईको पर्यावरण लेबोरेट्रीज एंड कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड की टीम के सदस्य भी कुल्लू के जल स्रोत और नाले से पानी के सैंपल लेकर लौट गए हैं। जानकारी के अनुसार उन्होंने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से चार से अधिक सैंपल लिए हैं। इनकी चंडी स्थित लैब में जांच होगी और कुछ पुणे भी भेजे जाएंगे।
...जलशक्ति विभाग ने लिए 20 सैंपल
जलशक्ति विभाग ने शनिवार को नगर परिषद के 11 वार्डों और पानी के टैंकों से 20 सैंपल भरे हैं। इससे पहले शुक्रवार और वीरवार को भी विभाग ने सैंपल लिए थे। जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद ठाकुर का कहना है कि विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें