फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डोहलूनाला टोल प्लाजा में नहीं बदले हालात, लोगों ने की हटाने की मांंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। नेशनल हाईवे तीन के तहत आने वाले डोहलूनाला में टोल प्लाजा लोगों के लिए स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। टोल प्लाजा संघर्ष समिति इसे यहां से हटाने के लिए संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन

वहीं, इन दिनों पर्यटक और यहां से गुजरने वाले यात्री टोल प्लाजा के चलते परेशान हैं। टोल प्लाजा का फास्टैग स्कैनर खराब चल रहा है, जिससे यहां पर वाहनों की किलोमीटर तक लाइनें लग रही हैं। रविवार को भी डोहलूनाला टोल प्लाजा में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगती रहीं। सुबह 10ः00 बजे जैसे ही पर्यटकों ने मनाली की तरफ से कुल्लू की ओर रूख किया तो टोल प्लाजा में वाहनों की लाइनें लग गई। ऐसे में पर्यटकों को परेशान होना पड़ा।
शनिवार को बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली आए थे लेकिन डोहलूनाला टोल प्लाजा पर स्कैनर खराब होने से उन्हें दिक्कतें आईं। घाटी के लोगों ने मांग करते हुए कहा है कि टोल प्लाजा पर व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। इस संबंध में एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने कहा कि टोल संचालकों को खराबी दूर करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें