फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तीन साल बाद जरी सीएचसी में शुरू होगी अल्ट्रासाउंड सुविधा

Sat, 10 Jun 2023 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अल्ट्रासाउंड टेस्ट जल्द शुरू होंगे। कोरोनाकाल में यहां पर अल्ट्रासाउंड टेस्ट की सुविधा बंद हो गई थी। तीन साल बाद अब लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। शनिवार को सीएचसी जरी के निरीक्षण पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए यहां पर हफ्ते में एक दिन रेडियोलॉजिस्ट बैठेगा। मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को जल्द यह व्यवस्था करने के निर्देश दिए। संभवत: यहां क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से रेडियोलॉजिस्ट को भेजा जाएगा। बता दें कि कोरोनाकाल से पहले कुल्लू अस्पताल से ही अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए यहां रेडियोलॉजिस्ट भेजा जाता था। अब एक दिन ही सही, लेकिन तीन साल बाद सीएचसी में अल्ट्रासाउंड शुरू होने से पार्वती वैली की 10 से 12 पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे। अभी यहां के मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए करीब 35 किलोमीटर दूर कुल्लू अस्पताल जाना पड़ता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने मणिकर्ण में प्राचीन राम मंदिर में पूजा-अर्चना की और गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। इस दौरान कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। उन्होंने सीएचसी में दी सुविधाओं की भी जानकारी ली और कोरोना वॉरियर्स को वेतन जारी करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों को उनके घर-द्वार के निकट बेहतर और नवीनतम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है। इसके लिए सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थान स्थापित करेगी। इसमें मरीजों को हर प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के पद प्राथमिकता के आधार पर भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें