उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकनाथ में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया। जिसमें त्रिलोकनाथ और शकोली पाठशाला के 130 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मुख्यातिथि एसडीएम उदयपुर अलीशा चौहान ने उपस्थिति दर्ज की। इस मौके पर पीएचसी त्रिलोकनाथ के डाॅ. विशाल ने लड़कियों को मासिक धर्म पर विस्तार से जानकारी दी। मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और किस तरह के खानपान लेना है, इस पर तमाम जानकारी दी गई। शकोली स्कूल के छात्र दीपक, त्रिलोकनाथ स्कूल की छात्रा स्मृति, त्रिलोकनाथ की गुंजन, शकोली स्कूल की विद्या गौड़ और अक्षरा ने मासिक धर्म पर विचार रखे। शकोली के बच्चों ने मासिक धर्म पर सुंदर नाटक का मंचन किया। नारा लेखन में सिमरन, आयुष और कृष, पोस्टर मेकिंग में करन, श्रुति और देव ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण में गुंजन ने पहला और स्मृति ने दूसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में करिश्मा ने पहला, वेदिका ने दूसरा, चित्रकला में स्नेहा पहले, साधना दूसरे, प्रियंका तीसरे, भाषण प्रतियोगिता में गुंजन पहले स्थान पर रही। इस दौरान त्रिलोकनाथ स्कूल के प्रधानाचार्य धर्म दयाल, शकोली स्कूल प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास विभाग के टशी पलकी उपस्थित रहे।