बंजार महाविद्यालय में चुनी नई कार्यकारिणी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह कार्यकारिणी शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कार्य करेगी। कार्यकारिणी में कला स्नातक अंतिम वर्ष के शुभम स्वामी और संध्या देवी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इनके अलावा अंतिम वर्ष की हर्षा ठाकुर, डोलमा देवी, आशा देवी, दीपेश्वरी ठाकुर तथा द्वितीय वर्ष से योगराज को इकाई के उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। अक्षता देवी को महासचिव, हिमानी वर्मा को सहसचिव, काजल तथा संगीता को मीडिया प्रभारी बनाया गया। कंगना वशिष्ठ को सांस्कृतिक सचिव, हमिंद्रा ठाकुर तथा ममता को कार्यक्रम प्रबंधन, निधि शर्मा को कोषाध्यक्ष जबकि भुवनेश्वरी को सहायक कोषाध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया। महाविद्यालय के केंद्रीय छात्र संघ में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिनिधि के रूप में वाणिज्य स्नातक अंतिम वर्ष से जागृति शर्मा तथा कला स्नातक द्वितीय वर्ष से ललित ठाकुर को भेजने पर भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार ने कहा कि 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कॉलेज परिसर से बंजार बाजार तक वीर वंदन रैली निकाली जाएगी।