फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दशहरा उत्सव की बैठक का शौरी, लोकेंद्र ने किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से आयोजित बैठक का बंजार और आनी के विधायक ने बहिष्कार किया। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी और आनी के विधायक लोकेंद्र सिंह ने सरकार पर आरोप लगाया कि दो दिन पहले ही उन्हें बैठक में शामिल होने की सूचना दी गई। बैठक तीन महीने पहले क्यों आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

मनाली के पलचान में बाढ़ से लोग प्रभावित हुए हैं, उन्हें इस समय राहत की आवश्यकता है, लेकिन पूरा प्रशासन बैठक में व्यस्त कर दिया गया। सरकार को चाहिए कि वे पहले आम जनता के कार्यों को पूरा करें। जिले में कई ऐसे मुद्दे हैं जो जल्द हल होने चाहिए। लगता है कि कुछ लोग अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए इस तरह की बैठक करने में जुटे हुए हैं। बीते साल दशहरा में कितनी आय हुई, उसकी भी कोई जानकारी नहीं दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें