फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में 25 दिसंबर से एक जनवरी तक बंद रहेगी दुकानें

Fri, 19 Dec 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्णकार सराफा संघ कुल्लू जिला ने किया एलान
विज्ञापन


ज्वेलरी की दुकानों से संबंधित 25 से पहले निपटा लें काम
संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। 25 दिसंबर से एक जनवरी 2026 तक कुल्लू शहर और आसपास के क्षेत्रों में ज्वेलरी की दुकानें बंद रखी जाएंगी। जिला स्वर्णकार सराफा संघ कुल्लू ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस अवधि के दौरान स्वर्णकारों के दौरान हर साल वार्षिक छुट्टियां रहती हैं। ऐसे में स्वर्णकारों की ओर से अपनी दुकानों को बंद रखा जाएगा।

ऐसे में ज्वेलरी की दुकानों से संबंधित कामकाज 25 दिसंबर से पहले निपटा लें, अन्यथा एक सप्ताह तक इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि पौष का महीना शुरू होने के कारण इन दिनों शादियों का दौर बंद है। बावजूद इसके कई अन्य आभूषणों की खरीदारी भी लोग करते हैं। गौर रहे कि कुल्लू शहर में अखाड़ा बाजार, लोअर ढालपुर, सुल्तानपुर, भुंतर, मनाली, बंजार आदि जगहों में स्वर्णकारों की दुकानें हैं। स्वर्णकार पवित्र सिंह ने कहा कि स्वर्णकार सराफा संघ कुल्लू की ओर से लिए गए निर्णय के तहत ज्वेलरी की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। अखाड़ा बाजार में कारोबारी बलवीर मल्होत्रा ने कहा कि त्योहारी सीजन निपटने के बाद कारोबार सर्दियों में धीमा रहता है। 25 दिसंबर से लेकर एक जनवरी तक स्वर्णकारों की दुकानें बंद रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें