फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दशहरा बाजार सिमटने से पहले ढालपुर में खरीदारी ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
दशहरा को सजी अस्थायी बाजार में माल रोड पर खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान ढालपुर में सजे अस्थायी बाजार के हटने की तारीख नजदीक आते ही खरीदारी ने जोर पकड़ लिया है। बाजार सिमटने से पहले लोग जरूरत का सामान खरीदने के लिए ढालपुर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सर्दी का मौसम शुरू होने के चलते गर्म कपड़ों की दुकानों पर विशेष रौनक है। इसके अलावा रजाई, बर्तन और घरेलू उपयोग की अन्य वस्तुओं की भी अच्छी बिक्री हो रही है।

दशहरा उत्सव के दौरान सजे इस अस्थायी बाजार को 22 नवंबर के बाद आधिकारिक रूप से हटाया जाएगा। ऐसे में जिला कुल्लू के अलावा मंडी की स्नोर वैली, बालीचौकी, लाहौल और पांगी से भी लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। ढालपुर दशहरा मैदान, प्रदर्शनी मैदान, मालरोड और खेल मैदान में लगी दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है।
विज्ञापन

गर्म कपड़ों और घरेलू सामान की बढ़ी मांग
तापमान में गिरावट के साथ ही बाजार में गर्म जैकेट, स्वेटर, शॉल और अन्य ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ गई है। लोग सर्दियों के लिए जरूरी सामान खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं, रजाई और घरेलू इस्तेमाल के बर्तनों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है।

खरीदारी करने पहुंचे मेहर सिंह, सपना देवी, कुमार सिंह और लीला प्रकाश ने बताया कि दशहरा बाजार में एक ही स्थान पर जरूरत का लगभग हर सामान उपलब्ध है। अलग-अलग राज्यों से आए कारोबारियों की दुकानें होने के कारण ग्राहकों को खरीदारी के लिए कई विकल्प मिल जाते हैं। इससे उन्हें अलग-अलग बाजारों में भटकना नहीं पड़ता।
बाजार हटने से पहले अच्छी बिक्री की उम्मीद
देश के विभिन्न राज्यों से आए कारोबारी भी बाजार में बढ़ रही ग्राहकों की आवाजाही से उत्साहित हैं। कारोबारियों राजू, राम सिंह और भादर सिंह ने बताया कि अब बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। बाजार हटने से पहले उन्हें कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है।

दशहरा को सजी अस्थायी बाजार में माल रोड पर खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें