फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्लाॅट आवंटन में ठेकेदारी प्रथा के विरोध में उतरे जूता कारोबारी

विज्ञापन
कुल्लू दशहरा उत्सव में प्लांट आवटन के बाद  आवंटन रद करने  से पेरशान व्यापारी  उपायुक्त कार्यालय
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में लगने वाले पुराने जूता बाजार के कारोबारी भी प्लॉट आवंटन में ठेकेदारी प्रथा के विरोध में उतर आए हैं। कारोबारियों का कहना है कि दशहरा उत्सव समिति ने उन्हें प्लॉट की पर्ची कटवाने के लिए बुलाया था, लेकिन कुल्लू पहुंचने पर पता चला कि पूरी जूता मार्केट किसी एक ठेकेदार को देने की योजना है।
विज्ञापन

ऐसे में कारोबारियों को ठेकेदार से ही प्लॉट लेने पड़ेंगे। दिल्ली से कुल्लू पहुंचे पुराने जूता कारोबारी घनश्याम, रुक्मणी देवी और सचिन ने कहा कि ठेकेदार के माध्यम से प्लॉट मिलने पर उन्हें अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। यदि दशहरा उत्सव समिति सीधे कारोबारियों को प्लॉट आवंटित करती है तो उन्हें कम कीमत पर जगह मिल सकेगी। कारोबारियों का कहना है कि ठेकेदार से महंगे प्लॉट लेने की स्थिति में उन्हें सामान के दाम बढ़ाने पड़ेंगे। इसका असर न केवल उनके कारोबार पर पड़ेगा, बल्कि दशहरा उत्सव में खरीदारी करने आने वाले लोगों की जेब पर भी बोझ बढ़ेगा।
....
डीसी से मिलने नहीं दिया
महिला कारोबारी रुक्मणी देवी ने आरोप लगाया है कि जूता बाजार के तमाम कारोबारी इस मसले को लेकर उपायुक्त कुल्लू से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे थे लेकिन उनसे मिलने ही नहीं दिया गया। करीब दो से ढाई घंटे तक उपायुक्त कार्यालय के बाहर उनसे मिलने के लिए बारी का इंतजार करते रहे। उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

...
इस बार प्लॉट टेंडर के जरिए आवंटित किए जा रहे हैं। उन्हें कारोबारियों से अतिरिक्त दाम नहीं लेने दिए जाएंगे। रही मुझसे मिलने की बात, तो कुछ कारोबारी मुझसे मिले थे और उनकी बात सुनी है।
विज्ञापन

-डॉ. अमित कुमार शर्मा, उपायुक्त कुल्लू
...........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें