फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर में शिव कथा, पार्वती जन्म प्रसंग से गूंजा माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। स्थानीय श्री राधा कृष्ण मंदिर, सैनिक चौक भुंतर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आयोजित पांच दिवसीय भगवान शिव कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कथा व्यास साध्वी श्वेता भारती ने पार्वती जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के दौरान माता पार्वती का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
विज्ञापन

साध्वी श्वेता भारती ने अपने प्रवचन में बताया कि महाराज हिमवान और महारानी मैना ने जगदंबा की कठोर आराधना कर उन्हें पुत्री रूप में पाने का वरदान प्राप्त किया था। उन्होंने कहा कि पूर्व जन्म में सती के रूप में देह त्याग करने के बाद माता ने भगवान शिव के समीप पुनः जन्म लेने की कामना की, जिसके फलस्वरूप वे पार्वती के रूप में हिमवान के घर अवतरित हुईं।
उन्होंने आगे बताया कि पुत्री जन्म की खुशी में हिमवान ने असंख्य गायों का दान किया, जो भारतीय संस्कृति में गोदान की महत्ता को दर्शाता है। प्राचीन समय में विवाह, यज्ञ और गुरुदक्षिणा के अवसर पर गाय दान करने की परंपरा रही है। देसी गाय को आर्थिक समृद्धि, पर्यावरण संरक्षण, कृषि और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें