कुल्लू। लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में आयोजित लोक नृत्य प्रतियोगिता में पहले दिन हुई स्पर्धा में शिवा सांस्कृतिक दल सरली ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर कश्यप नारायण युवक मंडल बनोगी रहा। प्रभाकर युवक मंडल घल्याणा तीसरे स्थान पर रहा। दिनभर चली प्रतियोगिता में सांस्कृतिक दलों में प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। -संवाद