फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बाक्सिंग में 70 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में खेल प्रतियोगिताओं का आगाज हो गया है। जिला खेल विभाग और दशहरा की खेल उपसमिति के सौजन्य से आयोजित प्रतियोगिताओं में पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के साथ पुरुष और महिला वर्ग में ग्रामीण वॉलीबॉल व कबड्डी के मुकाबले होंगे। वहीं, महिला वर्ग में बॉक्सिंग प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन

बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस ने किया। इस दौरान जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष किशन ठाकुर ने बताया कि दशहरा उत्सव में ग्रामीण बॉक्सिंग के तहत पुरुष और महिला वर्ग की अंडर-19 प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसमें 70 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें