फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैलानियों के मस्ती का नया ठिकाना बना शिंकुला दर्रा

Mon, 22 Dec 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल के कोकसर के समीप जमे ग्रांफू नाला में ठोस बर्फ में तबदील हो गया नाला मस्ती करते पर्यटक।-स
विज्ञापन
बर्फ से लकदक चोटी और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे पर्यटक
विज्ञापन

शिंकुला दर्रा तक वाहनों की आवाजाही की अनुमति से पर्यटन कारोबार में भी उछाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। बर्फ से लकदक शिंकुला टॉप इस सर्दी में पहली बार पर्यटकों के लिए खुला और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच रोमांच का नया अनुभव दे रहा है।
लंबे समय तक सर्दियों में अटल टनल, सिस्सू और कोकसर ही पर्यटन केंद्र रहे लेकिन अब शिंकुला दर्रा ने भी पर्यटकों को आकर्षित करना शुरू कर दिया है। सुरक्षा कारणों से बंद शिंकुला की आवाजाही बहाल होने के बाद तोद घाटी के होटल, टैक्सी, फूड वैन और होम स्टे संचालकों के लिए रोजगार और कारोबार में भी उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने हाल ही में हुई बर्फबारी के चलते सुरक्षा कारणों से शिंकुला टॉप की ओर पर्यटक वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद कर दी थी। इससे तोद घाटी में पर्यटन कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। जिला परिषद चेयरमैन वीना देवी, ब्लॉक समिति अध्यक्ष विपिन शाशनी, जिला परिषद सदस्य दोरजे लारजे, ब्लॉक समिति सदस्य केसांग, ग्राम पंचायत यूरनाथ के प्रधान विजय आनंद ने कहा कि तोद घाटी के पर्यटन कारोबारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विधायक अनुराधा राणा से हस्तक्षेप की मांग थी और स्थानीय कारोबारियों की अपील पर विधायक ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से इस विषय पर बातचीत की। उनके प्रयासों से शिंकुला दर्रा की ओर फिर से पर्यटक वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। इससे पर्यटकों को नया पर्यटन स्थल मिला है और तोद घाटी के कारोबारियों के कारोबार में उछाल आया है। उन्होंने कहा कि विधायक के प्रयासों से शिंकुला दर्रा और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को फिर से गति मिली है। इससे स्थानीय टैक्सी चालकों, होम स्टे संचालकों, होटल व्यवसायियों और फूड वैन संचालकों को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें