फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: माता भुवनेश्वरी देवी मंदिर में शतचंडी यज्ञ 22 से

विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। अधिष्ठात्री माता भुवनेश्वरी देवी जगन्नाथी मां पुईद मंदिर में 39वें शतचंडी यज्ञ का शुभारंभ 22 जुलाई से होगा। पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर मंदिर समिति और हारियानों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

यज्ञ की आहुति के साथ 27 जुलाई को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कारदार चमन ठाकुर ने बताया कि 22 से 26 जुलाई तक मंदिर परिसर में 14 विद्वान पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जाप, पाठ, हवन और विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। यज्ञ में पुईद, घराकड़, लोअर पुईद, पोडूषाड़, चनाउगी, शराउगी और जयपुर गांवों के हारियान अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
देवलू अजित शर्मा, सुभाष शर्मा, सुनू राम और अशोक ठाकुर ने बताया कि यज्ञ को लेकर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह है। पुईद पंचायत के प्रधान गोविंद सिंह, उपप्रधान अमन ठाकुर और पूर्व प्रधान उत्तम शर्मा ने कहा कि श्रावण माह में आयोजित होने वाला यह धार्मिक कार्यक्रम आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें