फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दुर्गा मंदिर में शतचंडी महायज्ञ, आज होगी पूर्णाहुति

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। दुर्गा मंदिर मालरोड में शतचंडी महायज्ञ, गायत्री पाठ और गणेश पाठ का आयोजन किया जा रहा है। नौ ब्राह्मण महायज्ञ को संपूर्ण करवाने का कार्य कर रहे है। 27 मार्च को महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इसके बाद 28 मार्च को भंडारे लगाया जाएगा।
विज्ञापन

चैत्र माह के नवरात्र पर दुर्गा मंदिर में महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। नवरात्र के नौ दिन रोज हवन और यज्ञ किया जा रहा है। पूरा इलाका मंत्रोच्चारण से गूंज रहा है। आचार्य अमर नाथ ने कहा कि 27 मार्च को पूर्णाहुति में माता हिडिंबा भी पहुंचेंगी। माता हिडिंबा के कारदार रघुवीर नेगी ने कहा कि 27 मार्च को ओल्ड मनाली स्थित मनु मंदिर से माता हिडिंबा की शोभायात्रा निकलेगी। दोपहर को माता दुर्गा मंदिर पहुंचेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें