फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शशि किरण बनीं सीडब्ल्यूसी की चेयरपर्सन

Thu, 06 Feb 2025 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
शशि किरण।-संवाद
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिले में कई महीनों से रिक्त पड़े बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष पद को भरने के लिए सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है।
विज्ञापन

सरकार ने लाहौल-स्पीति महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शशि किरण को सीडब्ल्यूसी की चेयरपर्सन नियुक्त किया है। कुंदन लाल शर्मा के त्यागपत्र देने के बाद यह पद करीब छह महीने से खाली चल रहा था। शशि किरण के अलावा देचेन पलमो, हीरा लाल और सुरेश कुमार को भी सीडब्ल्यूसी का सदस्य बनाया गया है। उनकी ताजपोशी पर विधायक अनुराधा राणा, डीसीसी के पूर्व अध्यक्ष ज्ञाल्सन ठाकुर समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। शशि किरण ने अपनी नियुक्ति के लिए विधायक अनुराधा राणा और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें