त्रिलोकनाथ, लाहौल-स्पीति में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में 118 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो और बैडमिंटन समेत विभिन्न मुकाबले संपन्न हो चुके हैं। प्रतियोगिता का समापन आज होगा।
त्रिलोकनाथ में चल रही छात्र वर्ग के अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 118 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग, आज होगा समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। त्रिलोकनाथ में चल रही छात्र वर्ग के अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ी जीत के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं।
जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन की ओर से आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलबाल, खो-खो, बैडमिंटन के सिंगल एवं डबल्स मुकाबलों के साथ टेबल टेनिस, एथलीट स्पर्धा काफी रोमांचक बनी हुई है।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबाल का सेमीफाइनल मुकाबला रावमापा जाहलमा और रावमापा थिरोट के बीच खेला गया। इसमें रावमापा जाहलमा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर फाइनल में प्रवेश किया। कबड्डी का सेमीफाइनल शांशा और मयाड़ के बीच खेला गया। कांटे की टक्कर के बीच शांशा की टीम ने फाइनल के लिए प्रवेश किया। खो-खो का सेमीफाइनल मड्ग्रां और जाहलमा स्कूल टीम के बीच हुआ। इसमें विजेता मड्ग्रां स्कूल की टीम विजेता बनी। मड्ग्रां की टीम खो-खो के फाइनल में प्रवेश कर गई है। बैडमिंटन का फाइनल थिरोट और केलांग के बीच खेला गया। इसमें केलांग स्कूल ने बैडमिंटन ट्राॅफी पर कब्जा किया। गोला फेंक में शांशा के रितिक ने पहला स्थान पाया। थिरोट के रिधिम दूसरे और लोट के कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में करपट के सिदार्थ पहले, तिंगरेट के आर्यन दूसरे और केलांग ग्यूरमेद जांगपो तीसरे स्थान पर रहे।
सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी (एडीपीओ) विनोद कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग के मुकाबलों का समापन शुक्रवार को होगा। उन्होंने बताया प्रतियोगिता में 118 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।