न्यूली (कुल्लूू)। शांघड़ के देवता शंगचूल महादेव मरोड़ गांव के लिए रवाना हो गए हैं। देवता मरोड़ गांव में देव परंपरा का निर्वहन करेंगे। वीरवार को देवता शंगचूल महादेव ढोल-नगाड़ों के साथ मरोड़ की ओर रवाना हुए।
देवता का जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। देवता रात्रि ठहराव लपाह गांव में हुआ। शुक्रवार सुबह देवता यहां से मरोड़ के लिए निकलेंगे। धूमल ऋषि के गूर प्रकाश ने कहा कि मरोड़ में देवता का फूलमालाओं से स्वागत होगा। संवाद