लारजी (कुल्लू)। सैंज घाटी की शलवाड़-कनौन सड़क खस्ताहाल है। पांच किलोमीटर लंबी इस सड़क पर पांच किलोमीटर में वाहनों की आवाजाही हो रही है, लेकिन इसके आगे एक किलोमीटर में सड़क क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही बंद है। ऐसे में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण सौरव, रोहित, मोहित, आकाश ने कहा कि सड़क बंद होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग सड़क को जल्द दुरुस्त करवाए। वहीं, विभाग के सहायक अभियंता पंकज ने कहा कि शलवाड़-कनौन सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से पर डंगा लगाया जाएगा। इसके लिए बजट का प्रावधान किया गया है। संवाद