फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मार्चपास्ट में शकोली स्कूल की छात्राएं रहीं प्रथम

विज्ञापन
उदयपुर में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जिला स्कूली क्रीड़ा संघ लाहौल-स्पीति की ओर से आयोजित छात्रा वर्ग की अंडर-19 जिला स्तरीय प्रतियोगिता का सोमवार को आगाज त्रिलोकनाथ स्कूल में हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षा उपनिदेशक लाहौल नवनीत ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी जीवन में विशेष महत्व है। खेलों से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। प्रतियोगिता में लाहौल घाटी की 176 छात्राएं भाग ले रही हैं। पहले दिन हुए मार्चपास्ट में शकोली स्कूल की छात्राएं प्रथम रही हैं। द्वितीय स्थान पर त्रिलोकनाथ स्कूल और तृतीय स्थान तिंदी स्कूल रहा है।
खो-खो का पहला मुकाबला मडग्रां स्कूल ने जीता। वॉलीबाल का मुकाबला लोट और तिंदी स्कूल के बीच हुआ। इसमें तिंदी ने जीत दर्ज की। त्रिलोकनाथ और मडग्रां के बीच हुए कबड्डी मुकाबले में मडग्रां विजेता रहा। एडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 24 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय खेल मुकाबलों के लिए किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें