फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देव परिक्रमा पर निकले शैला ब्रह्मा और वीर नाथ गौहरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। देवभूमि कुल्लू में देव परंपराओं और धार्मिक आयोजनों का दौर जारी है। इसी कड़ी में देवता शैला ब्रह्मा शराच और देवता वीर नाथ गौहरी परिक्रमा पर निकले हैं। दोनों देवता क्षेत्र की परिक्रमा करते हुए रविवार को सरसेई गांव की ओर रवाना हुए। देवता के साथ चल रहे देवलू पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों के बीच देव परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन

देवता के सरसेई पहुंचने पर ग्रामीणों की ओर से उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का माहौल बना हुआ है। देवलू संजय ने बताया कि दोनों देवता इन दिनों हारियान क्षेत्र की देव परिक्रमा पर निकले हुए हैं। देव परिक्रमा के दौरान विभिन्न गांवों में पहुंचकर देवता स्थानीय लोगों को आशीर्वाद देते हैं और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें