फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार कॉलेज में एसएफआई ने की हड़ताल

विज्ञापन
बंजार महाविद्यालय परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे एसएफआई कार्यकर्ता। --आयोजक
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय बंजार में प्राध्यापकों के रिक्त पदों, जर्जर भवन और मूलभूत सुविधाओं की कमी के विरोध में मंगलवार को एसएफआई बंजार इकाई ने एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की। इस दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर महाविद्यालय की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

एसएफआई इकाई अध्यक्ष साहिल और सचिव हेमलता ने कहा कि महाविद्यालय में लंबे समय से कई शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पद रिक्त हैं। शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। परीक्षाएं नजदीक हैं, लेकिन पाठ्यक्रम पूरा न होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि महाविद्यालय भवन की हालत भी जर्जर है और लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई है। बंजार महाविद्यालय ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में पर्याप्त शिक्षक और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न होने का सबसे अधिक असर गरीब और ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

एसएफआई ने सरकार से महाविद्यालय के सभी रिक्त शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पद प्राथमिकता के आधार पर भरने, जर्जर भवन की मरम्मत करवाने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने छात्रों की मांगों पर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें