फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सोती में भूस्खलन से दस घंटे तक कटा रहा सात पंचायतों का संपर्क

Mon, 02 Feb 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बांध साइट पर पहाड़ी से मलबा सड़क पर आने से थमे रहे वाहनों के पहिये
विज्ञापन

ग्रामीण बोले- लगातार भूस्खलन से परेशान हो रहे विद्यार्थी, मरीज और ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की दुर्गम पंचायतों के लोगों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। एनएचपीसी की बांध साइट सोती में पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है।
बारिश होते ही पहाड़ी से मलबा सैंज-न्यूली सड़क पर आ रहा है। गत रविवार की रात को भी करीब 1 बजे पहाड़ी से बारिश के बीच भूस्खलन हुआ। इससे सड़क अवरुद्ध हो गई। पहाड़ी से मलबा और बड़ी चट्टानें गिरने से वाहनों की आवाजाही करीब दस घंटे तक ठप रही। इससे घाटी की सात पंचायतों का संपर्क कटा रहा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोती नामक स्थान पर पहाड़ी से लगातार हो रहा भूस्खलन ग्राम पंचायत रैला, रैला-दो, देहुरीधार, शैंशर, गाड़ापारली, शांघड़ व सुचैहण के ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ा रहा है। सड़क अवरुद्ध होने से वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। इस वजह से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों को निपटाने में परेशानी आ रही है। इसके अलावा विद्यार्थियों और मरीजों की दिक्कतों में इजाफा हो रहा है। ग्रामीण मोहित, निमत राम, राकेश और आलम ने कहा कि सोती नामक स्थान पर पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है जिससे आवाजाही में परेशानी आ रही है। हालांकि, रविवार देर रात बंद हुई सड़क को एनएचपीसी परियोजना प्रबंधन ने सुबह 11 बजे वाहनों के लिए बहाल कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें