फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पीलिया के सात और मरीज अस्पताल में किए भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल में शुक्रवार को पीलिया रोग से ग्रसित सात और मरीज भर्ती किए गए हैं। अस्पताल में उपचाराधीन 10 मरीजों की सेहत में सुधार होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। अब क्षेत्रीय अस्पताल में 19 मरीज उपचाराधीन हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश ने बताया कि अस्पताल में मरीजों का उपचार चल रहा है। जिनकी हालत में सुधार हो रहा है, उन्हें यहां से छुट्टी दी जा रही है। शुक्रवार को 10 ऐसे मरीजों को छुट्टी दे दी गई है जिनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। नए मरीजों का भी आना जारी है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। अस्पताल प्रबंधन की टीमें मोर्चा संभाले हुए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग शहर में पूरी निगरानी बनाए हुए है। शहर की गली-गली जाकर विभाग की टीम लोगों को जागरूक करने में लगी है। लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी जा रही है। साथ में क्लोरीन की गोलियों का भी वितरण किया जा रहा है।
....
निजी अस्पतालों में भी भर्ती है मरीज
पीलिया की चपेट में आए कई मरीज निजी अस्पतालों में भी भर्ती हैं। जिला मुख्यालय कुल्लू के आशीष अस्पताल, हरिहर, सीटी सहित आसपास के तमाम निजी अस्पतालों में भी पीलिया रोग के मरीज भर्ती हैं। ये मरीज शहर के अखाड़ा बाजार, सुल्तानपुर, सरवरी, गांधीनगर, शास्त्रीनगर, ढालपुर सहित अलग-अलग क्षेत्र से भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें