फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सेवन ब्रदर मंडी बना कबड्डी का विजेता

विज्ञापन
हरिपुर महाविद्यालय मे कबड्डी मैच केा दौरान ​खिलाड़ियो से परिचय करते हुए।
विज्ञापन
हरिपुर (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में रोटरी एवं रोट्रेक्ट क्लब मनाली की ओर से खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग की 26 टीमों ने भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का फाइनल सेवन ब्रदर मंडी और छेती बॉय के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें सेवन ब्रदर ने छेती बॉय को 43-25 से मात दी। महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला राजकीय महाविद्यालय कुल्लू और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराईं के बीच खेला गया। इसमें महाविद्यालय कुल्लू ने कटराईं विद्यालय को 40-22 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
रोट्रेक्ट क्लब मनाली के सदस्य सुमित ठाकुर ने बताया कि रोटरी क्लब मनाली के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत शमशेर सिंह ठाकुर की स्मृति में यह प्रतियोगिता करवाई गई। रोट्रेक्ट क्लब की अध्यक्ष पल्लवी ठाकुर ने बताया कि पुरुष वर्ग की विजेता टीम को 16,000 और उपविजेता टीम को 8,000 की नकद राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में लगभग 170 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कहा कि आईटीबीपी के आईजी पद से सेवानिवृत्त प्रेम सिंह, सोयल पंचायत के प्रधान अमर ठाकुर और युवा संस्था के अध्यक्ष कश्मीर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें