फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सेवा भारती ने महिलाओं को प्रदान किए डिप्लोमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें कामकाज से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाना जरूरी है। सेवा भारती इस कार्य को अंजाम दे रही है। यह बात शिक्षाविद् सतीश चंद्र कोड़ा ने रविवार को सरवरी में आयोजित कार्यक्रम में कही। सरवरी बाजार स्थित सिलाई-कढ़ाई केंद्र में सेवा भारती ने केंद्र का वार्षिक उत्सव मनाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एक वर्ष का सिलाई-कढ़ाई डिप्लोमा पूरा करने वाली 35 महिलाओं को प्रमाण पत्र एवं डिप्लोमा प्रदान किए गए। सतीश चंद्र कोड़ा ने महिला सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे इन प्रयासों को लेकर सेवा भारती की प्रशंसा की। सेवा भारती कुल्लू के अध्यक्ष भीम कटोच ने जिले में संचालित विभिन्न सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक रोहित ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सेवा भारती कुल्लू के उपाध्यक्ष ललित शर्मा, सचिव नीरज आनंद, राम अयोध्या सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें