फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: माता दशमी वारदा के सम्मान में होगा सेउबाग मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। अधिष्ठात्री माता दशमी वारदा के सम्मान में तीन दिवसीय सेउबाग जबाड़ी मेला 13 मार्च से मनाया जाएगा। मेले का शुभारंभ माता दशमी वारदा और ब्रींडू देवता के आगमन और जगराते के साथ होगा। माता 13 मार्च की शाम को अपने देवालय काईस से ढोल, नगाड़ों और नरसिंगो की मंगलमय ध्वनि के बीच ठाकर महाराज के मंदिर पहुंचेंगी।
विज्ञापन

वहां पर रातभर जगराते में दशमी वारदा भजन मंडली कीर्तन में भाग लेगी। माता दशमी वारदा के कारदार दोत राम ठाकुर ने कहा कि माता काईस से हारियानों के साथ सेउबाग पहुंचेंगी। वहां पर देव परंपरा का निर्वहन तीन दिन तक किया जाएगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिता भी होगी।
इसमें कबड्डी, वॉलीबाल, दौड़, चेयर रेस, घड़ा-फोड़ आदि प्रतियोगिताएं होंगी। युवा संगठन सेउबाग के प्रधान रोहित वत्स और सचिव वेद राम भंडारी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली टीम 13 मार्च तक आवेदन कर सकती हैं। कहा कि वाॅलीबाल और कबड्डी में प्रथम रहने वाली टीम को 25,000 रुपये इनाम दिया जाएगा। उपविजेता को 15,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। कहा कि 15 मार्च की शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकार धर्मेंद्र शर्मा और आशा शर्मा, डीडी नेगी प्रस्तुति देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें