फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरिल्लाओं को भटका रहे स्वयंभू नेता, रहें सावधान : प्रीतम

विज्ञापन
विज्ञापन
16 जुलाई को की जाएगी गुरिल्लाओं के मामले की सुनवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में सोमवार को एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन की महिलाध्यक्ष धनबंती ठाकुर ने की, जबकि ऑल इंडिया गुरिल्ला संगठन के चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में सदस्यों की अपेक्षाकृत कम उपस्थिति पर पदाधिकारियों ने चिंता व्यक्त की। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, लंबित मांगों तथा आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की गई। चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग गुरिल्लाओं को गुमराह कर संगठन को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सदस्यों से ऐसे लोगों के बहकावे में न आने और संगठन की एकता बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संगठन ने संबंधित मामले में सूची को अंतिम रूप दे दिया है। जिन पात्र व्यक्तियों के नाम सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उनके संबंध में संगठन कोई जिम्मेदारी नहीं लेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का मामला सप्लीमेंट्री सूची में शामिल है, जिसकी अगली सुनवाई 16 जुलाई को निर्धारित है। प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि ऑल इंडिया गुरिल्ला संगठन से देश के 17 राज्यों के गुरिल्ला जुड़े हुए हैं। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुन्नी लाल, राम सिंह, बलदेव सिंह, भवानी प्रकाश, चने राम आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें