कुल्लू महाविद्यालय में करियर काउंसलिग में भाग लेते छात्र।-संवाद
कुल्लू। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कॅरिअर काउंसलिंग सेल और आईसीए के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में कॉलेज के 179 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इनमें 80 विद्यार्थियों का देश की नामी कंपनियों में चयन हुआ है। पढ़ाई के साथ रोजगार मिलने से विद्यार्थियों के चेहरे चहक उठे। प्राचार्य डॉ. रोशन लाल ने रोजगार मेले का शुभारंभ किया।
सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक विद्यार्थियों के साक्षात्कार लिए गए। आईसीए के डायरेक्टर आकाश बंगा ने कहा कि रोजगार मेले में चयनित विद्यार्थियों को जल्द ही ऑफर लेटर जारी कर ज्वाइनिंग दी जाएगी।
प्राचार्य डॉ. रोशन लाल ने कहा कि साक्षात्कार से डरना नहीं चाहिए, क्योंकि साक्षात्कार से गलतियों में सुधार का मौका मिलता है। इस दौरान वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. राजेश कुमार, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। संवाद