कुल्लू। बाल विकास परियोजना विभाग ने आंगनबाड़ी सहायिकाओं के आठ रिक्त पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत 20 नवंबर को एसडीएम कार्यालय आनी में इन पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। एसडीएम की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग कमेटी की अनुशंसा पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
चयनित अभ्यर्थियों में देउठी पंचायत के डोहवी आंगनबाड़ी केंद्र के लिए संतोष कुमारी, बटाला पंचायत के चौकी केंद्र के लिए मीना देवी, खणी पंचायत के गुणामार केंद्र के लिए शीतल और कराणा पंचायत के जावो केंद्र के लिए शीतल राणा शामिल हैं।
इसी तरह करशईगाड़ पंचायत के बालू केंद्र के लिए सुनीता कुमारी, देहुरी केंद्र के लिए विनाक्षी देवी, लगौटी पंचायत के कुआ केंद्र के लिए अमिता वर्मा और कराड़ पंचायत के शलावल केंद्र के लिए पिंकी देवी का चयन हुआ है। जिला कार्यक्रम अधिकारी कुंदन लाल ने बताया कि रिक्त चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिकाओं का चयन किया गया है। संवाद