फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पनारसा कॉलेज में सीमा बनी अध्यक्ष, सोनल उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएससीए के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय पनारसा में सोमवार को कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन (सीएससीए) का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कार्यक्रम में किगस पंचायत के प्रधान केसर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उरसेम लता और वरिष्ठ आचार्यों ने सीएससीए के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

समारोह में सीमा ने अध्यक्ष, सोनल ने उपाध्यक्ष, शेर सिंह ने सचिव और कनक ने सहसचिव पद की शपथ ली। इस दौरान विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, अनुशासन, जिम्मेदारी और छात्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में समानता और स्वतंत्रता विषय पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। अंग्रेजी विभाग और महिला प्रकोष्ठ के विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से ट्रांसजेंडर लोगों के प्रति समाज के नजरिए और व्यवहार को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. उरसेम लता ने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नेतृत्व, आपसी सम्मान और समावेशिता के महत्व के बारे में बताया। मुख्य अतिथि केसर सिंह ने विद्यार्थियों को एकता, समानता और सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें